Uttarakhand News - इस कारण लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने छत से लगा दी छलांग, दोनों गंभीर रूप से घायल 
 

 | 

Uttarakhand News - रुड़की के सुनहरा में किराये का कमरा लेकर लिव इन में रह रहे प्रेमी युगल ने छत से कूद लगा दी। दोनों छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्सर निवासी एक युवक रुड़की स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। एक तलाकशुदा महिला भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करती है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग हैं। उन्‍होंने सुनहरा गांव में किराये पर कमरा लिया हुआ है। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी है। इसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी चल रहा है। परिवार के तानों से परेशान प्रेमी युगल ने शनिवार को छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।


इस दौरान जहां युवक के पैर टूट गया, वहीं महिला के सिर में चोट आई है। घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से इन्‍हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के स्वजन को भी मामले की जानकारी दे दी है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास रहने वाले व्यक्तियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।
 

WhatsApp Group Join Now
News Hub