Uttarakhand News - क्या आप इस तस्वीर में पहचान पा रहे हैं मुख्यमंत्री धामी को, जानिए ऐसा क्यों किया 
 

 | 

CM Dhami got Naturopathy treatment - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को कुमाऊं दौरे पर निकल चुके हैं। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम पहुंचे। जहां वह नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। जहां उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के तहत मिट्टी का लेप लगाकर उपचार कराया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब नौ बजे कार से गांधी मैदान टनकपुर पहुंचे। जहां पहले वह सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिट्टी का लेप लगाकर उपचार लिया। इसके बाद वह कार शारदा घाट टनकपुर पहुंचेंगे और घाट का निरीक्षण करेंगे। सीएम के निरीक्षण को लेकर टनकपुर शारदा घाट को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई, पानी का छिड़काव आदि व्यवस्थाएं की हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। 

 

क्या होता है नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा उपचार -
नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा उपचार के लिए पंच तत्वों आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी को आधार मानकर चिकित्सा सम्पन्न की जाती है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पंच महाभूतत्वों (मिट्टी, पानी, धूप, हवा व आकाश) पर आधारित है। डॉक्टर से सलाह लेकर घर पर ही इलाज संभव है। इसके अंतर्गत जोड़ों का दर्द, ऑर्थराइटिस, स्पॉन्डलाइटिस, सियाटिका, पाइल्स, कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, श्वांस रोग, दमा, ब्रॉनकाइटिस, सीओपीडी (क्रॉनिक, ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) व त्वचा संबंधी रोगों का सफलतम उपचार होता है।