Uttarakhand Foundation Day - सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जायेगा आंदोलन का इतिहास
 

 | 

Uttarakhand Foundation Day -  राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय व तमाम शासकीय कार्यालयों को प्रकाशमय किया गया है। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बुधवार सुबह स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को नमन किया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली।


पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगा उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास - 
इस क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और यहं पर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड में जल्द 19000 पदों पर भर्ती होगी।


राज्यपाल ने इन पुलिस अधिकारियों को किया पदक से अलंकृत- 
पीवीके प्रसाद एडीजी
ददनपाल 40वीं बटालियन पीएसी
करन सिंह नगन्याल, डीआईजी गढ़वाल रेंज
दिलीप सिंह कुंवर एसएसपी देहरादून
सुखबीर सिंह , सेनानायक पीएसी
मुकेश कुमार, एसपी
धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी विसिलेंस
दिनेश चंद्र जोशी, एसपी दूरसंचार पीएचक्यू
दया किशन एफएसओ
कुंवर सिंह, लीडिंग फायरमैन

पांच विभूतियों को दिया गया उत्तराखंड गौरव सम्मान -
समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व. बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व. गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व. वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। पुरस्कार में एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।


राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वालों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


राज्य आंदोलनकारी संगठन शहीद स्मारक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम -
इसके बाद संस्कृति विभाग के सौजन्य से राज्य आंदोलनकारी संगठन शहीद स्मारक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आंदोलनकारी संगठन शाम को दीपदान करेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठन भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल जहां सुबह शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।