Tilu Rauteli Awards 2022- उत्तराखंड की 12 वीरांगनाओं के संघर्ष को तीलू रौतेली पुरस्कार, राज्‍यपाल ने कहा मातृशक्ति पहाड़ की जीवन रेखा
 

 | 

Tilu Rauteli Awards 2022 - वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार (Tilu Rauteli Awards) से सम्मानित किया। साथ ही इस दौरान सरकार की 105 विभिन्न योजनाओं का जनजन तक पहुंचने में विशेष सहयोग देने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति को देव ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त है तभी वह पहाड़ की जीवन रेखा बनी हुई हैं। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर तीलू रौतेली जैसी वीरांगना का जिक्र करते हुए महिलाओं की कार्य क्षमता की जमकर प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड की प्रत्येक महिला में तीलू रौतेली बनने की क्षमता है। आपको केवल सूचना तकनीकी से लैस होना होगा।

 

उत्तराखंड की जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं उन्हें आधुनिक विज्ञान व तकनीकी से जोड़ा जाता है तो उनकी प्रतिमाह की 30 हजार तक कि इनकम एक से डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। इस मौके पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य व विधायक खजान दास मौजूद रहे। तीलू रौतेली पुरस्कार (Tilu Rauteli Awards) के लिए विभिन्न जिलों से 120 महिलाओं ने आवेदन किए थे, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए 62 आवेदन हुए थे।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार। 
अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को पुरस्कृत किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित कार्यकर्त्ता
सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी (अल्मोड़ा)
हेमा सती (बागेश्वर)
भागा देवी, शोभा व अभिलाषा (चमोली)
अनीता रावत (चम्पावत)
अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा (देहरादून)
सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी (हरिद्वार )
ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल (नैनीताल)
अनीता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल (पौड़ी)
दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा (पिथौरागढ़)
रंजना अवस्थी (रुद्रप्रयाग)
मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल (टिहरी)
स्नेहलता मल्लिक, रचना दानी व मीरा देवी (ऊधमसिंहनगर)
सुमित्रा व लक्ष्मी नौटियाल (उत्तरकाशी)