National Unity Day 2022 - चंपावत के बनबसा में सीएम धामी ने लगाई दौड़, दिलाई यह शपथ
 

 | 

National Unity Day 2022 - लौह पुरुष सरकार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आज देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सोमवार को चंपावत जिला प्रशासन द्वारा मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी के मैदान तक करीब 1.5 km रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह खुद भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाते हुए एनएचपीसी तक पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने बच्चों को एकता की शपथ दिलाई।


सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से कार से बनबसा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया। स्टेडियम पहुंचने पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने सभा भी संबोधित की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में नए भारत ने एकता दिखाई। इसी का नतीजा रहा की भारत में कोराेना महामारी के प्रकोप को समय से रोका जा सका। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने दो दो वैक्सीन बनाई। आजादी के अमृत महोत्सव में दीवानों को याद किया जा रहा है। हम 2047 में भारत का शताब्दी वर्ष मांगेंगे। इन आने वाले 25 साल में सभी की भूमिका अहम होंगे।