Kedarnath Dham - राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किये बाबा केदार के दर्शन, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Mon, 3 Oct 2022
| 
Kedarnath Dham - उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (Gurmit Singh Governor of Uttarakhand) आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

वहीं, इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वह चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्टूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।