हल्द्वानी - भ्रष्ट और कामचोर अधिकारीयों पर बरसे व्यापारी, बोले ज़िलें से बाहर करों इनको , जल्द सौपेंगे सूची 

 | 

भ्रष्ट  और घूसखोर अधिकारियों को राज्य सरकार जिले से बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर एक नई मांग सामने आई हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी महानगर की बैठक में ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को चिन्हित कर जल्द कार्यवाई के लिए आवाज उठाई हैं।

 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक  संपन्न हुई जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रदेश अध्याश सुभाष मोंगा  ने की और संचालन प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता किया  बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि बड़े शर्म की बात हे कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार हैं फिर भी वर्षो से सड़को की हालत बड़ी दयनीय हैं। इस तरफ शासन प्रशासन की नजरे नही जा रही हे जबकि प्रतिदिन इसी सड़को पर ही अधिकारी आवागमन करते हे सड़को को ठीक करवाने के नाम पर अखबारी बयानबाजी करते हैं।हल्द्वानी में वेंडिंग जोन अभी तक नही बन पाया हे वो सिर्फ मीटिंगों की फाइलों में दबकर रह गया हैं  जिस कारण मुख्य बाजारों में भीड़ भाड़ क्षेत्रों में हमेशा जाम की स्थिति बनी हैं। दफ़्तरो में कर्मचारी मजे से बैठकर आम जनता की परेशानियों को कम करने के बजाय पैसे ऐंठ रहे हैं।

बड़े आश्चर्य की बात तो यह  हे कि शासन प्रशासन द्वारा  दीपावली के पर्व में सिटी मजिस्ट्रेट जी के नेतृत्व में मुख्य बाजारों में अतिक्रमण अभियान चलाया जाता हे जिस कारण व्यापारियों के कारोबार पर बुरी तरह प्रभाव पड़ता हैं।हल्द्वानी में अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हे जिससे आम जनता व व्यापारी सहमे सहमे से हे इससे प्रतीत होता है कि पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क फेल साबित होता नजर आ रहा हे  जो बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहाँ गुप्त रूप से ऐसे अधिकारियो और कर्मचारियों की सूची उच्च अधिकारियो और मुख्यमंत्री को सौपेंगे।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए और कहा गया कि जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नियम कानून की आड़ में छोटे छोटे लोगो को परेशान किया जा रहा हे जबकि बड़े बड़े प्रोजेक्ट जो नियमो की खुलेआम अवहेलना कर रहे हे उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा इससे अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत साबित हो रही हे सरकारी विभागों में तो इतना बुरा हाल हे कि आमजनता के सही कार्यों के लिए भी  कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हे संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में  राज्य सरकार से मांग की हे कि भ्रष्ट घुसखोर v जनहित के कार्यों को नजरंदाज करने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यदि इस प्रवृत्ति के अधिकारियों ने अपनी कार्य प्रणाली पर सुधार नहीं लाए तो राज्य सरकार  ऐसे अधिकारियों को जिले से बाहर हटाया जाए  आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा  सह सयोजक देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह परबजोत चंडोक नीरज कांडपाल जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता टीटू युवा अध्यक्ष अस्मित गुजराल , लक्ष्मी कुंदानी ,मदन मोहन जोशी रिसब पाठक चमन गुप्ता रामप्रसाद कश्यप गिरीश जोशी रवि गुप्ता संजय सक्सेना सावंत उनियाल तपन अग्रवाल संदीप टंडन अशोक वार्ष्णेयआदि थे वीरेंद्र गुप्ता प्रदेश संगठन प्रभारी मौजूद रहे।