देहरादून - ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह - 91 को गोल्ड मैडल, 6800 छात्र-छात्राओं को दी डिग्री
 

 | 

देहरादून - ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (Convocation ceremony of Graphic Era Hill University) के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि गोल्ड मैडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है। ग्राफिक एरा ने लोकप्रिय गढ़वाली गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी और फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को डाक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। वर्ष 2020, 2021 और 2022 में कुल मिलाकर 91 छात्र छात्राओं को गोल्ड मैडल, 91 को ही सिल्वर मैडल और 86 को ब्रॉंज मैडल दिए गए। साथ ही 6800 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गईं। 

 

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने वर्ष 2022 के चित्रा पांडेय, चिराग मुकुल पांडेय, हर्षित जोशी, मिनल गडिया व स्वाति जोशी समेत 34 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल प्रदान किए। वर्ष 2021 के प्रज्ञा परमार, कीर्ति नैनवाल, पारस मेहता, उर्वशी चौहान और पलक चांदना समेत 28 छात्र छात्राओं को गोल्ड मैडल दिए गए। वर्ष 2020 के गोल्ड मैडल पाने वालों में हर्षलीन कौर सेठी, आयुषि जैन, अक्षता पांडेय, मल्लिका जोशी और गरिमा पांडेय समेत 30 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022 के 2615 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गईं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने चार स्कॉलर्स डॉ हिमानी बिंजोला- पत्रकारिता, डॉ ताहा सिद्दीकी- पत्रकारिता, डॉ पंकज अग्रवाल- मैनेजमेंट और जसप्रीत कौर- इंगलिश को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस समारोह में गोल्ड मैडल पाने वालों में लड़कियों की संख्या 57 है, जबकि 34 लड़कों को गोल्ड मैडल दिए गए। तीनों तरह के 208 मैडल्स में से 116 मैडल लड़कियों ने प्राप्त किए।

ग्राफिक एरा को संस्कृति व माटी से लगाव - 

लोकप्रिय गढ़वाली गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज उत्तराखंड की लोकभाषा को सम्मानित किया गया है। यह ग्राफिक एरा की लोककला, संस्कृति और माटी की महक के प्रति लगाव है। यही कारण है कि यहां के बच्चे आईटी, कम्प्यूटर आदि के साथ ही लोकगीत और संगीत से भी लगाव रखते हैं। 
फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को यह सम्मान मिला है। जिस शहर में वह पैदा हुईं और जिस शहर ने उनकी कला को परखा उस शहर में डाक्टरेट की उपाधि मिलना बहुत सुखद अहसास है। अपने चिर परिचित अंदाज में हिमानी शिवपुरी ने एक सीरियल का कटोरी अम्मा के अंदाज में सपने देखने और आगे बढ़ने के लिए डायलॉग सुनाया प्रेरित किया। राज्यपाल ने उन्हें शेरनी कहकर संबोधित किया।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के चांसलर और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने युवाओं से संवादहीनता से बचने, कनेक्टीविटी बनाये रखने और असुरक्षा की भावना रखने वालों को पहचान कर उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश करने का आह्वान किया। डॉ. घनशाला ने डिग्री और मैडल पाने वालों का आह्वान किया कि सपने जरूर देखें, सबसे अच्छा सपना वह होता है, जो रात को सोने न देता। एक सपना पूरा होने पर उससे बड़ा दूसरा सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए पूरी शक्ति से जुट जाएं।

deekshaant samaaroh graphic era hill university, graphic era collage, Convocation ceremony of Graphic Era Hill University