देहरादून - क्या फिर टेंशन बढ़ा सकता है कोरोना, केंद्र सरकार ने राज्यों को किया अलर्ट 
 

 | 
देहरादून - क्या फिर टेंशन बढ़ा सकता है कोरोना, केंद्र सरकार ने राज्यों को किया अलर्ट corona aleart india

देहरादून- दुनियाभर में नवंबर की शुरुआत से ही कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। हालांकि भारत में कोविड केस की संख्या निचले स्तर पर है। कोविड-19 के मामले कई देशों में बढ़ गए हैं खासकर जहां से इस वायरस की उत्पत्ति हुई, चीन, सहित ब्राजील, कोरिया, यूएस और जापान में फिर से इसके मामले आने लगे हैं। लिहाजा केंद्र सरकार ने फिर से राज्यों को अलर्ट किया है स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को चिट्ठी जारी करते हुए पूर्व में जारी गाइडलाइंस का पालन करने और टेस्ट, ट्रेक और ट्रीट की नीति अपनाने की सलाह दी है। 

साथ ही नए वेरिएंट को लेकर जानकारी साझा किए जाने के साथ ही राज्यों को गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोविड-19 की महामारी मार्च 2020 में शुरू हुई थी और उसके दूसरे चरण की विभीषिका को कोई भूल नहीं सकता। रविवार को देशभर में कोविड से 12 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले तीन दिनों में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। मार्च 2020 में कोरोना के बाद कोरोना से होने वाली दर सबसे कम है। लेकिन चीन और जापान जैसे देशों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं। खासतौर पर चीन में इन दिनों कोरोना के कारण बिगड़ रहे हालात के लिए विशेषज्ञ ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट BF.7 को प्रमुख जोखिम कारक मान रहे हैं। कोरोना के इस नए वेरिएंट ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Group Join Now