देहरादून - बड़ी खबर, उत्तराखंड में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, पढ़ें जरुरी खबर 
 

 | 

देहरादून -  दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से भारत की भी चिंता बढ़ गई है इस समय चीन में कोरोना का जो वायरस कहर बरपा रहा है, उसका नाम है BF.7 है। अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी की तो प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क की अनिवार्यता पर भी निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधनों को सुनिश्चित करने के साथ साथ भारत सरकार ने समस्त प्रदेशों को टीकाकरण की दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं।


उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी कहा गया था कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद एसओपी जारी की जाएगी। अब भारत सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी प्रदेशों को निर्देश दिए हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार भीड़भाड़ वाली जगहों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने हेतु जागरूकता की जाये। हाई रिस्क आबादी में अनिवार्य रूप से टीकाकरण पूर्ण किया जाये। चिकित्सा इकाइयों में कोविद्ध-19 संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन, कसनट्रेटर, आक्सीजन गेड, बैटिलेटर, आई०सी०यू० बेड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सम्बन्धित चिकित्सा इकाईयों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये।