देहरादून - बीजेपी आलाकमान का फैसला, नैनीताल में प्रताप बिष्ट को बनाया जिलाध्यक्ष, देखिये प्रदेश की सूची

 | 
देहरादून - भाजपा ने नये सांगठनिक जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल जिले में प्रताप सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह सिंह चौहान ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर निम्न ज़िला अध्यक्षों की घोषणा की गयी की गयी है।
उत्तरकाशी सतेंद्र राणा 
टिहरी राजेश नौटियाल  
चमोली रमेश मैखुरी 
रुद्रप्रयाग महावीर पवार 
देहरादून ग्रामीण मिता सिंह 
देहरादून महानगर सीदार्थ अग्रवाल 
ऋषिकेश रविंद्र राणा 
हरिद्वार संदीप गोयल 
रुड़की सोभाराम प्रजापति 
पौड़ी सुषमा रावत 
कोटद्वार विरेंद्र सिंह रावत 
पिथौरागढ़ गिरीश जोशी 
बागेश्वर इंद्र सिंह फ़र्शवाण
रानीखेत लीला बिष्ट 
अलमोड़ा रमेश बहुगुणा 
चम्पावत निर्मल मेहरा 
नैनीताल प्रताप बिष्ट 
काशीपुर गुंजन सुखीजा 
ऊधम सिंह नगर कमल जिंदल
बीजेपी जिलाध्यक्ष

प्रताप बिष्ट की राजनीतिक पृष्ठभूमि- 

छात्र राजनीती से उनका जुड़ाव रहा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम करते हुए एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में सन 1995 में पहली बार महामंत्री बने। फिर स्टूडेंट के लिए लगातार काम करने के कारण  छात्र छात्राओं ने उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित कर उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि को और मजबूती दी। 
 
प्रताप बिष्ट संघ परिवार के काफी नजदीक हैं। सन 1991 में राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान उन्होंने संघ में प्रवेश किया। और लगातार भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते रहे।सन 2004 में हिमालय परिवार से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों को लेकर क्षेत्र में काम करते रहे। हिमालय परिवार में उन्हें जिला संयोजक से प्रदेश महामंत्री तक कार्य किये।उत्तराखंड के साथ साथ नार्थ क्षेत्र में हिमालय परिवार के कार्यों को आगे बढ़ाया।
2010 में भाजपा ने हल्द्वानी नगर मंडल में उपाध्यक्ष बनाया।
फिर दोबारा भी पार्टी ने उनकी निष्ठां को देखते हुए रिपीट किया।
पार्टी में काम करते करते पार्टी नेतृत्व ने हल्द्वानी ज़िलें में उपाध्यक्ष की 2015 में ज़िम्मेदारी सौप दी। पार्टी ने पुनः दूसरी बार और
ज़िलें में  ज़िम्मेदारी दी। इसके साथ प्रदेश नेतृत्व ने उनके कामों को काफी सराहा गया।  आज़ 2022 में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी हैं