देहरादून - एडवोकेट राहुल जोशी का UKD में बढ़ा कद, केंद्रीय प्रवक्ता की मिली अहम जिम्मेदारी

 | 

देहरादून - उत्तराखंड क्रांति दल (Uttrakhand Kranti Dal) के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। इसी क्रम में नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट हरीश चंद्र राहुल (Advocate Harish Chandra Rahul UKD) को केंद्रीय प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जोशी ने नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित की है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल कुमाऊं प्रभारी सुशील उनियाल एवं सह प्रभारी तेज सिंह कार्की, केंद्रीय सचिव के एस मेहता, नवीन ममगाई, लोकेश वर्मा, हरीश अधिकारी, प्रेम कुलियाल, अमृतांश जोशी कार्तिक कर्नाटक, हरीश बिष्ट, पूजा बिष्ट, मनोज नेगी, ललित चुनेरा, उमेश शर्मा, शिवदत्त पांडे, गंगा सिंह बोरा आदि लोगों ने बधाई दी। एडवोकेट जोशी ने कहा कि वे उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता की आवाज बनेंगे और समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करेंगे।तथा उत्तराखंड क्रांति दल को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए वचनबद्ध रहेंगे।

 

एडवोकेट जोशी (Harish Joshi UKD)  ने बताया की उत्तराखंड की स्थिति और परेशानियों को देखकर उत्तराखंड की जनता उत्तराखंड क्रांति दल पर बहुत आशावान है और भरोसा कर रही है। पूर्व में संगठन की खींचतान से जनता यूकेडी पर भरोसा कम कर रही थी। लेकिन आज राज्य की जनता समझ चुकी है किस तरह से दोनों दल मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा अब देवतुल्य जनता यूकेडी पर भरोसा करने का मन बना चुकी है। और लगातार यूकेडी का कारवां बढ़ता ही चला जा रहा है।