देहरादून - जोशीमठ आपदा के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दिया एक माह का वेतन, लोगों से आगे आने की अपील की
| Jan 11, 2023, 12:11 IST
देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में आई आपदा को देखते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने को निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के समुचित पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा भी इस आपदा से निपटने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के दुख दर्द को बांटने के लिए पूरी शिद्दत के साथ आगे आएं। दूसरी ओर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया की सचिवालय के सभी संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में दिया जाएगा।
WhatsApp
Group
Join Now
