देहरादून - विधानसभा बैकडोर भर्ती पर सीएम धामी का बड़ा बयान, नेताओं के चहेतों को मिली नियुक्ति होंगी निरस्त !
 

 | 

देहरादून -  उत्तराखंड विधानसभा में हुई बैकडोर भर्ती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़े संकेत दिए हैं, सूत्रों के अनुसार विधानसभा में हुई भर्ती गड़बड़ी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गलत तरीके से भर्ती हुए नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को निरस्त करने को कहा है।

 

आपको बता दें की विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में कई नियुक्तियां अवैध रूप से हुई हैं जहाँ पूर्व के विधानसभा अध्यक्षों पर अपने लोगों को नियुक्तियां देने का आरोप लगा था. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान  विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी से पूरे मामले में जाँच करने का आग्रह किया था. सूत्रों के अनुसार विधानसभा में नेताओं के रिश्तेदार भर्ती कराने के मामले में जांच कर रही एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को सौंप दी है. अब खबर है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में गलत तरीके से लोगों की हुई नियुक्तियां निरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है। 
आपको जानकारी देते हुए बताए की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड की 70 सदस्यों की विधानसभा में कार्य करने वाले लोगों की संख्या लगभग 550 के करीब है जबकि उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों की विधानसभा में करीब  500 कर्मचारी ही नियुक्त हैं  

WhatsApp Group Join Now