CDS Rajendra Mahar - CDS परीक्षा में उत्तराखड के राजेंद्र ने बजाया डंका, एयर फ़ोर्स में मिली पहली रैंक 
 

 | 

CDS Rajendra Mahar 1st Rank - उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में आज राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में जहां राज्य के अनेकों प्रतिद्वंद्वियों से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है वहीं हाल के दिनों में खेल के क्षेत्रों में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी है। आए दिन हम आपको राज्य के होनहार युवाओं की सफलता की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे मुकाम हासिल कर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

 

मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के जमतड़ गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह महर, जिन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) में समूचे देश में पहली रैंक हासिल कर एक बार फिर सैन्य भूमि उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। इतना ही नहीं उन्हें एयरफोर्स में पहली जबकि आईएमए में नौवीं रैंक हासिल हुई है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।


वायु सेना अकादमी टॉपर्स -

रैंक        रोल नंबर         नाम
1         1402999         राजेंद्र सिंह महर
2         1104814         आयुष सैनी
3         1500747         शुभम कुमार
4         0809314         खुश सिंह
5         6603440         प्रणव कुलकर्णी

 

RAJENDRA MAHAR PITHORAGARH UTTARAKHAND, CDS EXAM RESULT,