Video - पहाड़ के विकास रावत पर आया अमेरिकन डॉक्टर का दिल, हिन्दू रीति - रिवाज से दोनों ने रचाई शादी

Uttarakhand News - अमेरिका की एक डाक्टर ने भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित होकर उत्तराखंड के एक युवक को अपना जीवनसाथी बना लिया अमेरिकी लड़की ने पहाड़ी रिवाज के अनुसार पहाड़ी युवक के संग शादी रचाई है। ज़ोकि आजकल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। मूल रूप से टिहरी जिले के चंबा ब्लॉक के आराकोट के रहने वाले विकास रावत ने अमेरिका मे नौकरी करते है। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई है। जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

टिहरी के विकास रावत पर आया अमेरिकन डॉक्टर का दिल, पहाड़ी रीति रिवाज से दोनों ने रचाई शादी।
— Yogesh Bhatt Journalist (योगेश भट्ट) (@YogeshBhatt4UK) November 23, 2022
वीडियो साभार - @journalistbisht#Pahad #Tehri #America pic.twitter.com/R85QmYOT8c
मिली जानकारी के अनुसार विकास टिहरी के रहने वाले हैं और वे अमेरिका के एक होटल में मैनेजर के तौर पर काम करते है। वही लड़की फ्रेंचिस्का अमेरिका में ही मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। विकास और फ्रेंचिस्का के बीच प्यार हो गया और दोनों दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। बीते 16 नवंबर को फ्रेंचिसका और उसके परिजन टिहरी पहुंचे और जहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी को सम्पन्न किया। फ्रेंचिस्का का कहना है कि उसका भारतीय रीति रिवाज और हिंदू संस्कृति के प्रति आस्था और झुकाव है। सभी रस्में पूरे होने के बाद विकास और फ्रेंचिस्का वापस अमेरिका लौट चले गए हैं।

पांच साल से जानते एक दूसरे को -
फ्रेंचस्का ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। इस दौरान उसे भारतीय संस्कृति बहुत पंसद आई। इसलिए उसने विकास को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए अमेरिका से आकर यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।
(American Doctor) vikash Rawat Tehri