"हल्द्वानी में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी मौसा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला"
| Mar 2, 2025, 18:43 IST
हल्द्वानी - (निधि अधिकारी) उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार रात को हुई, जब बच्ची अपनी मौसी के घर पर थी।
बता दे की, पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में घर आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।
वही, बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
WhatsApp
Group
Join Now
