हल्द्वानी- पुश्तैनी मकान को वापस पाने की ऐसे लड़ाई लड़ रहा परिवार, नगर निगम पर लगायें ये आरोप

हल्द्वानी बुधपार्क में नगर निगम की कार्रवाई से नाखुश एक परिवार अपने पुश्तैनी मकान की लड़ाई लड़ रहा है। नगर निगम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार का आज आठवें दिन भी धरना जारी है। परिवार में सतेंद्र व उनकी पत्नी संगीता धरने पर डटे है। उनका कहा है कि
 | 
हल्द्वानी- पुश्तैनी मकान को वापस पाने की ऐसे लड़ाई लड़ रहा परिवार, नगर निगम पर लगायें ये आरोप

हल्द्वानी बुधपार्क में नगर निगम की कार्रवाई से नाखुश एक परिवार अपने पुश्तैनी मकान की लड़ाई लड़ रहा है। नगर निगम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार का आज आठवें दिन भी धरना जारी है। परिवार में सतेंद्र व उनकी पत्नी संगीता धरने पर डटे है। उनका कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलता वे ऐसे ही धरने पर बैठे रहेंगे। परिवार का कहना है कि यह मकान हमारा पुश्तैनी मकान है। जो हमें 1962 में हर जन कल्याण विभाग ने बना कर दिया था। जिसको नियम विरुद्ध नगर निगम ने हमारा सामान फेक कर हमसे खाली कराया है।

नगर निगम को दी चेतावनी

पीड़ित परिवार का ये भी आरोप है कि नगर निगम गलत तरीके से मकान को अपना बता रहा है। पूरे मामले में वार्ड 8 के पार्षद रवि वाल्मीकि ने भी धरने को पूर्ण समर्थन दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मामले का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया और न्यायालय का निर्णय आने तक परिवार को उनके मकान में प्रवेश नहीं दिया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इन्होंने दिया सर्मथन

समर्थन में यूकेडी के जिला अध्यक्ष आशु बोरा, उत्तम बिष्ट, बीएसपी के नगर अध्यक्ष जितेंद्र सागर, राष्ट्रीय मानव अधिकार एंटी करप्शन फ़ोर्स के राष्ट्रीय सचिव शरीफ खान, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, विधानसभा अध्यक्ष जमील कुरैशी, शिवम ठाकुर, दौलत सिंह सैनी, पंकज चौहान, प्रकाश आर्य, मंजू आर्य, लक्ष्मी देवी, रमेश पवार, मनीष गौतम, फैशल, आदि शामिल है।

WhatsApp Group Join Now