पंतनगर-फिर दगा दे गया पैसेजर विमान, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री हुए मायूस

पंतनगर-न्यूज टुडे नेटवर्क-पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए जाने वाली हवाई यात्रा आज रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है एक विमान सुबह पंतनगर से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन ऐन वक्त पर विमान के पंखे ने काम नहीं किया। जिससे यात्रा को रद्द करना पड़ा। जानकारी देते हुए
 | 
पंतनगर-फिर दगा दे गया पैसेजर विमान, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री हुए मायूस

पंतनगर-न्यूज टुडे नेटवर्क-पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए जाने वाली हवाई यात्रा आज रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है एक विमान सुबह पंतनगर से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन ऐन वक्त पर विमान के पंखे ने काम नहीं किया। जिससे यात्रा को रद्द करना पड़ा। जानकारी देते हुए पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सुबह पैसेजर विमान ने आज पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन जैसे ही विमान को रवाना किया गया तो विमान के पंखों ने काम नही किया। बार-बार पंखे फंसने लगे। टैक्नीकल समस्या के चलते यात्रा को रद्द कर दिया गया।

पंतनगर-फिर दगा दे गया पैसेजर विमान, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री हुए मायूस

बताया जा रहा है कि विमान में प्रेशर नहीं बन पा रहा था जिससे वह उड़ान नहीं भर सका। विमान में 10 यात्री सवार थे लेकिन इसके बाद इस यात्रा को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है पंखे के रोटेशन वाली टेक्निकल समस्या पहले भी कई बार आ चुकी है। आज भी वही हुआ।

WhatsApp Group Join Now
News Hub