देहरादून- कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, पढ़िये उनकी जीवनी

उत्तराखंड बीजेपी को नया अध्यक्ष कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के रूप में मिल गया है। उनकी घोषणा देहरादून में हुई है। इससे पहले चुनाव अधिकारी बलवंत भौर्याल ओर पर्यवेक्षक अजुन मेधवाल सहित मुख्यमन्त्री व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद बंशीधर भगत ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया । वह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। कालाढूंगी
 | 
देहरादून- कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, पढ़िये उनकी जीवनी

उत्तराखंड बीजेपी को नया अध्यक्ष कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के रूप में मिल गया है। उनकी घोषणा देहरादून में हुई है। इससे पहले चुनाव अधिकारी बलवंत भौर्याल ओर पर्यवेक्षक अजुन मेधवाल सहित मुख्यमन्त्री व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद बंशीधर भगत ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया । वह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

देहरादून- कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, पढ़िये उनकी जीवनी
उत्तराखंड बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत है। वह 6 बार विधायक बन चुके है। ऐसे में कालाढूंगी में सियासी पारा चरम पर है। बंशीधर भगत 6 बार विधायक बन चुके है। विधायक बंशीधर भगत मानते है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1975 में जनसंघ पार्टी से जुड़े।इसके बाद उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर राजनीति में प्रवेश किया। राम जन्म भूमि आंदोलन में वह 23 दिन अल्मोड़ा जेल में रहे। वर्ष 1989 में उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष का पद संभाला।

देहरादून- कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, पढ़िये उनकी जीवनी
निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रमाणपत्र लेते हुए

वर्ष 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक बने। फिर 1993 व 1996 में तीसरी बार नैनीताल के विधायक बने। इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एंव रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा वह चौथी बार विधायक बने। उत्तराखंड सरकार में उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2012 में नवसर्जित कालाढूंगी विधानसभा से उन्होंने फिर विजय प्राप्त की। फिर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में छठीं जीत दर्ज की। वर्तमान मेें वह विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub