उत्तराखंड- प्रदेश की जेलों के लिए ये है आईजी जेल की नई योजना, कैदियों पर ऐसे कसेंगे शिकंजा

उत्तराखंड में नई जेलों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे जेलों में बढ़ती कैदियों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के 13 जिलों में 11 जेल हैं। इन जेलों में 5200 से अधिक कैदी हैं। जबकि जेलों में कैदियों की रखने की क्षमता
 | 
उत्तराखंड- प्रदेश की जेलों के लिए ये है आईजी जेल की नई योजना, कैदियों पर ऐसे कसेंगे शिकंजा

उत्तराखंड में नई जेलों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे जेलों में बढ़ती कैदियों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के 13 जिलों में 11 जेल हैं। इन जेलों में 5200 से अधिक कैदी हैं। जबकि जेलों में कैदियों की रखने की क्षमता 3000 है।

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसी जेलों में खूंखार अपराधी भी सज़ा काट रहे हैं। जेलों में हर समय कैदियों के आपस में भिड़ने या फिर भागने का खतरा बना रहता है। आइजी जेल एपी अंशुमान की माने तो जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के चलते नई जेलें बनाने की योजना बनाई है। जेलों में केवल 3000 कैदी रखने की व्यवस्था है, जबकि कैदियों की संख्या इससे अधिक हैं।

जैमर से लैस होंगे जेल

जेलों में कैदियों की तादाद अधिक होने के कारण कोरोना काल में यहां पर शारीरिक दूरी का पालन करवाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा जेलों में मोबाइल इस्तेमाल की सूचना बार-बार आने के कारण अब प्रदेश की जेलों में जैमर लगाने की भी योजना है। आइजी जेल एपी अंशुमान के निर्देश पर सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही जैमर भी लगाए जाएंगे, ताकि जेलों में रह रहे कैदी मोबाइल का इस्तेमाल न कर पाएं।