उत्तराखंड- ये है 13 जिलो की अबतक की कोरोना रिपोर्ट, मौत के आकड़ो ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में कोरोना वायरस विक्राल रुप लेता जा रहा है। बीते दिन कोरोना के 946 मामले सामने आये। वही प्रदेश में कोरोना से मौतो का आकड़ा 300 पहुंच गया है। 22180 लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 6871 एक्टिव मामले है। कोरोना वायरस ने अब तक उन लोगों की
 | 
उत्तराखंड- ये है 13 जिलो की अबतक की कोरोना रिपोर्ट, मौत के आकड़ो ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में कोरोना वायरस विक्राल रुप लेता जा रहा है। बीते दिन कोरोना के 946 मामले सामने आये। वही प्रदेश में कोरोना से मौतो का आकड़ा 300 पहुंच गया है। 22180 लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 6871 एक्टिव मामले है। कोरोना वायरस ने अब तक उन लोगों की जान ली है जो अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। अकेले देहरादून जिले में 147 लोगों की मौत हुई है। नैनीताल जिले में 54 तो हरिद्वार जिले में 49 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। हालांकि राज्य में एकमात्र चमोली ऐसा जिला है जहां कोरोना के कारण अब तक कोई मौत नहीं हुई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 14447 सैंपलो की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

कोरोना के हर जिले में कुल मामले

अल्मोड़ा- 675
बागेश्वर- 287
चमोली- 365
चंपावत- 360
देहरादून- 4710
हरिद्वार- 5136
नैनीताल- 3004
पौड़ी गढ़वाल- 582
पिथौड़ागढ़- 395
रुद्रप्रयाग- 280
टिहरी गढ़वाल- 1270
यूएस नगर- 4146
उत्तरकाशी- 970

कोरोना के चलते 13 जिलों में मौतों का आकड़ा

जिला                मौत

अल्मोड़ा-             2
बागेश्वर-              1
चंपावत-              3
देहरादून-           147
हरिद्वार-             49
नैनीताल-            54
पौड़ी गढ़वाल-        7
पिथौरागढ़-           2
रुद्रप्रयाग-            1
टिहरी गढ़वाल-       2
यूएसनगर नगर-     30
उत्तरकाशी-           2
चमोली-               0