उत्तराखंड- ये मास्क हैं स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक, देखिए बाजार में आये ऐसे नये मास्क

प्रदेश भर में कोरोना के कारण स्थितियां सामान्य नही है। कोरोना से स्वयं का बचाव करने के लिए अब मास्क को बेहद आवश्यक माना गया है। जिस कारण अब बाजार में हर तरह के मास्क उपलब्ध हो चुके है। अब बाजार में बच्चों के कार्टून, और लोगों के कपड़ों से मेल खाने वाले मास्क भी
 | 
उत्तराखंड- ये मास्क हैं स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक, देखिए बाजार में आये ऐसे नये मास्क

प्रदेश भर में कोरोना के कारण स्थितियां सामान्य नही है। कोरोना से स्वयं का बचाव करने के लिए अब मास्क को बेहद आवश्यक माना गया है। जिस कारण अब बाजार में हर तरह के मास्क उपलब्ध हो चुके है। अब बाजार में बच्चों के कार्टून, और लोगों के कपड़ों से मेल खाने वाले मास्क भी बाजार में आ चुके है। इन मास्कों का मूल्य भी 50 से लेकर 150 तक है। जानकारी के अनुसार अब बाजार में काफी फैशनलब्स मास्क आ चुके है।

जो लोगों को आकर्षित करने में बेहद खास है। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग फैशन वाले मास्क पहन रहे है। खासकर महिलाएं फैशन के तौर पर काफी आगे रहती है। जिस कारण अब बाजार में फैशन वाले मास्क आ गये है। जहां एक ओर पुरुषों के लिए विभिन्न कलर वाले सादे और चेक डिजाइन वाले मास्क बन गये है। जिनकी कीमत 100 से 150 रुपये तक है। तो वही महीलाओं के लिए फ्लोरल व बॉबी प्रिंट के मास्क तैयार किए गए हैं। जो सभी प्रकार के रंगों में उपलब्ध है। और महिलाओं के हर सूट पर मेल खाते है। इनकी कीमत 100 रूपये प्रति पीस है।

अगर बच्चों के मास्कों की बात करें तो बच्चे कार्टून ज्यादा पसन्द करते है। इसलिए उनके लिए कार्टून प्रिंट वाले मास्क हैं। इनमें एडवेंजर, छोटा भीम, मोटू-पतलू, चिंगम सर, बार्वी गर्ल, स्पाइडरमैन, मिक्की माउस वाले मास्क उपलब्ध हैं। इन मास्क की कीमत 35 से 50 रुपये के बीच है। आपकों बता दें कि यह सभी मास्क काॅटन के कपडे़ से बने हुए है, और डबल लेयर में है। दुकानदारों के अनुसार इन मास्कों को पहनने के बाद इनमें सांस लेने में भी कोई दिक्कत नही होती और इनको धोने के बाद इनका कलर भी नही निकलता।