उत्तराखंड- मानसून सत्र के लिये कांग्रेस के ये विधायक निकले ट्रैक्टर पर , पुलिस ने रोका इसलिये

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिये ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले। इस दौरान जब पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोका गया। तो कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिस कारण विधायक प्रीतम सिंह, मनोज रावत, काजी
 | 
उत्तराखंड- मानसून सत्र के लिये कांग्रेस के ये विधायक निकले ट्रैक्टर पर , पुलिस  ने रोका इसलिये

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिये ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले। इस दौरान जब पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोका गया। तो कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिस कारण विधायक प्रीतम सिंह, मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन और आदेश  चौहान धरने पर बैठ गये।

प्रीतम सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश भर में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो रही है। जिस कारण बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में सरकार राज्य व प्रदेश भर के हालातों को सुधारने में पूर्ण तरीके से असफल साबित हो रही है। उन्होंने शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत के भी कोरोना संक्रमित होने के बाद कई स्थानों पर घूमने और बैठकें करने पर भी सवाल उठाये।

उन्होने कहा कि जनता सरकार की राजनीति से जनता परेशान हो चुकी है, जनता को उनुचित स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई व अन्य कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ऐसे में जब कांग्रेसी नेताओं द्वारा जनता की आवाज बुलंद की जा रही है, तो प्रशासन द्वारा उन पर मुकदमें दर्ज किये जा रहे है। लेकिन सरकार के मंत्री खुद कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वह कोरोना जांच कराने के बावजूद भी घूम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।