उत्तराखंड- शुरू हुई स्टाफ नर्सों की भर्ती, जाने क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग स्टाफ नर्सों की बंपर भर्ती करने जा रहा है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने स्टाफ नर्सों के 1238 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों को लागू किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 है।
20 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सात मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
990 महिला और 248 पुरूष पदों पर भर्ती
स्टाफ नर्सों के 990 पदों पर महिलाओं और 248 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वही लिखित परीक्षा में 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। पहला प्रश्न पत्र 100 अंक नर्सिंग कोर्स से संबंधित विषय जबकि दूसरा 100 अंक का सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पर निर्धारित होगा। स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए आप ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए आप खबर के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।