उत्तराखंड- 15 अगस्त को इतने कैदी होंगे प्रदेश के 13 जेलों से रिहा, केन्द्र को भेजी सूची

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में कैदियों को रिहा करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रदेश के 13 जेलों ने कैदियों के नाम की सूची शासन को भेज दी गई है। इनमें 60 से अधिक कैदियों के नाम शामिल हैं। अब सोमवार को सचिव गृह और कारागार नितेश झा की अध्यक्षता
 | 
उत्तराखंड- 15 अगस्त को इतने कैदी होंगे प्रदेश के 13 जेलों से रिहा, केन्द्र को भेजी सूची

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में कैदियों को रिहा करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रदेश के 13 जेलों ने कैदियों के नाम की सूची शासन को भेज दी गई है। इनमें 60 से अधिक कैदियों के नाम शामिल हैं। अब सोमवार को सचिव गृह और कारागार नितेश झा की अध्यक्षता में इस पर बैठक होगी। इसके बाद इन कैदियों की रिहाई पर निर्णय लिया जाएगा। सूची में 15 से अधिक कैदियों को परिहार दिए जाने की संस्तुति की गई है।

उत्तराखंड- 15 अगस्त को इतने कैदी होंगे प्रदेश के 13 जेलों से रिहा, केन्द्र को भेजी सूची

12 वर्ष से अधिक सजा काट चुके कैदी शामिल

बता दें कि प्रदेश में हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों की रिहाई की जाती है। अमूमन इनमें ऐसे कैदी शामिल होते हैं जिनकी सजा समाप्त होने वाली होती है। इसके अलावा गंभीर बीमार और जेल में अच्छे आचरण वाले कैदियों को भी रिहा किया जाता है। इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों की रिहाई होनी है। इसके लिए प्रदेश के सभी 13 जेलों के प्रशासन ने सूची शासन को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार इस सूची में 12 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके कैदियों को शामिल किया गया हैं।

इन कैदियों नहीं कोई राहत

जानकारी मुताबिक गंभीर अपराध जैसे हत्या, बलात्कार और दहेज हत्या में शामिल कैदियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। अब जेल प्रशासन द्वारा भेजी गई सूची पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति 10 अगस्त को विचार-विमर्श करेगी। इसके बाद यह अपनी संस्तुति राजभवन भेजेगी। राजभवन से अनुमोदन मिलने के बाद इन कैदियों की रिहाई के आदेश जारी किए जाएंगे।