उत्तराखंड- अब ग्राम प्रधानों की लगेंगी अनोखी क्लास, दूरदर्शन ऐसे पढ़ायेगा पंचायत का पाठ

उत्तराखंड में ग्राम प्रधानों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अब टीवी पर देखे जाने वाला दूरदर्शन चेनल पंचायत का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए पंचायती विभाग ने विषय विशेषज्ञों से एपिसोड तैयार कराए जाने का अनुरोध किया है। और साथ ही दूरदर्शन से 15 दिन के लिए रोजाना 90 मिनट का प्रसारण स्लाट देने का आग्रह
 | 
उत्तराखंड- अब ग्राम प्रधानों की लगेंगी अनोखी क्लास, दूरदर्शन ऐसे पढ़ायेगा पंचायत का पाठ

उत्तराखंड में ग्राम प्रधानों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अब टीवी पर देखे जाने वाला दूरदर्शन चेनल पंचायत का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए पंचायती विभाग ने विषय विशेषज्ञों से एपिसोड तैयार कराए जाने का अनुरोध किया है। और साथ ही दूरदर्शन से 15 दिन के लिए रोजाना 90 मिनट का प्रसारण स्लाट देने का आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में क्टूबर के महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। पंचायतों का गठन होने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का पंचायतीराज से संबंधित प्रशिक्षण होना था, मगर राज्य में कारोना वायरस के चलते यह सम्भव नही हो पाया। जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया, लेकिन इसमें भी कनेक्टिविटी से सम्बंधित कई प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही थी।

इन समस्याओं को देखते हुए अब पंचायतीराज विभाग ने दूरदर्शन की सहायता लेने का निर्णय लिया है। दूरदर्शन के माध्यम से अब पंचायत प्रतिनिधियों कों पंचायत से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जायेगी। प्रभारी सचिव एवं निदेशक पंचायती राज हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि कोरोना काल में जिस तरह दूरदर्शन द्वारा बच्चों की पढ़ाई को लेकर आॅनलाइन पाठ्यक्रम का प्रसारण किया गया था। उसी तरह अब दूरदर्शन पंचायत सम्बंधी जानकारियां भी प्रदर्शित करेगा। सेमवाल के अनुसार दूरदर्शन की पहुंच प्रत्येक गांव तक है। ऐसे में ग्राम प्रधानोंए ग्राम पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों के दूरदर्शन के जरिये प्रशिक्षण ज्यादा उपयोगी है।

इसको देखते हुए दूरदर्शन केंद्र देहरादून के निदेशक को पत्र भेजा गया है, जिसमें 15 दिन के लिए रोजाना तीन से साढ़े चार बजे या अथवा साढ़े तीन से पांच बजे तक का स्लाट मांगा गया है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन से हरी झंडी मिलते ही प्रशिक्षण की तिथि तय की जाएगी। और मुख्यमंत्री अस प्रशिक्षण का उद्घाटन करेंगे। इस कार्य योजना के लिये पंचायतीराज एक्ट, अभिलेखों के रखरखाव, स्वच्छता, जीपीडीपी, गांव के विकास योजनाएं बनाना समेत अन्य बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों से 27-27 मिनट के एपिसोड तैयार कराए गए हैं।