उत्तराखंड- अब इस गांव में तेंदुए ने मचाया आतंक, इस बार किशोरी को बनाया शिकार

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इस बार की घटना पिथौरागढ़ जिले के छाना पांडेय गांव की है, जहां गुरुवार की शाम तेंदुए ने तेरह साल की करिश्मा को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है, कि किशोरी अपने मां के साथ खेतों से लौट रही थी, इसी दौरान इंतजार
 | 
उत्तराखंड- अब इस गांव में तेंदुए ने मचाया आतंक, इस बार किशोरी को बनाया शिकार

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इस बार की घटना पिथौरागढ़ जिले के छाना पांडेय गांव की है, जहां गुरुवार की शाम तेंदुए ने तेरह साल की करिश्मा को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है, कि किशोरी अपने मां के साथ खेतों से लौट रही थी, इसी दौरान इंतजार में बैठे तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर उसे मार डाला। किशोरी की मां कुछ कर पाती तब तक तेंदुए के हमले से वह मर चुकी थी। मृतका की मां के हल्ला करने पर लोंगों की भीड़ इक्ठ्ठी हो गई। और तेंदुवां किशोरी के शव को घसीटता हुआ जंगल की ओर भाग गया।

गांव वाले तेंदुए के पीछे भागे तो कुछ दूरी पर उन्हें किशोरी का शव प्राप्त हुआ। मौके पर पुलिस प्रशासन और वन विभाग को सुचना दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई दिनों से तेंदुआ नजर आ रहा है। जिस कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं, उन्होने कहा कि कुछ दिन पहले जब गांव में युवा सफाई चलाया गया था, उस दौरान भी तेंदुए को भागता हुआ देखा गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व नगर के निकट विक्षिप्त को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। मामले में पिथौरागढ़ के वन रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि तेंदुए के कारण गांव में दो घटनाये हो चुकी है, जिसके बाद अब वन कर्मियों की टीम को गांव में ही तैनात किया जा रहा है, वन विभाग द्वारा तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। गांव वालों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।