उत्तराखंड- अब रेल यात्रियों को मिल सकेंगी और भी बेहतर सुविधायें, यहां बन सकता है प्रदेश का रेल मंडल मुख्यालय

उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाये जाने को लेकर चर्चायें जोरों पर है। इस बात की जानकारी नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने दी। उनकी माने तो प्रदेश की राजधानी देहरादून में उपमंडल बनाने की बात हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग
 | 
उत्तराखंड- अब रेल यात्रियों को मिल सकेंगी और भी बेहतर सुविधायें, यहां बन सकता है प्रदेश का रेल मंडल मुख्यालय

उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाये जाने को लेकर चर्चायें जोरों पर है। इस बात की जानकारी नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने दी। उनकी माने तो प्रदेश की राजधानी देहरादून में उपमंडल बनाने की बात हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। वर्तमान में रेल मंडल मुख्यालय मुरादाबाद में हैं, लेकिन पिछले दो दशक से जिस तरह से उत्तराखंड में रेलवे को लेकर विकास कार्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्तराखंड में रेलवे रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

यात्रियों के लिए बेहतर होंगी सुविधायें

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने जानकारी दी कि पहले पूरे देश में रेलवे के नौ जोन थे, लेकिन समय के साथ ही अब रेलवे जोन की संख्या के साथ ही मंडल मुख्यालयों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर रहा है। अधिक से अधिक मंडल मुख्यालयों का गठन किए जाने से रेल यातायात को बेहतर बनाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है।