उत्तराखंड- अब यहां बनेगा 105 मीटर लम्बा डबल लेन पुल, सीएम ने किया ऐलान

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार अब हिमांचल और उत्तराखंड के बीच डबल लेन पुल निर्माण का कार्य करने जा रही है। पुल के निर्माण में करीब नौ करोड़ की धनराशि का अनुमान लगाया जा रहा है। यह पुल टोंस नदी पर चकराता के क्वानू मीनस मोटर मार्ग से सिरमौर जिले के पाली फराड़ गांव को जोड़ेगा।
 | 
उत्तराखंड- अब यहां बनेगा 105 मीटर लम्बा डबल लेन पुल, सीएम ने किया ऐलान

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार अब हिमांचल और उत्तराखंड के बीच डबल लेन पुल निर्माण का कार्य करने जा रही है। पुल के निर्माण में करीब नौ करोड़ की धनराशि का अनुमान लगाया जा रहा है। यह पुल टोंस नदी पर चकराता के क्वानू मीनस मोटर मार्ग से सिरमौर जिले के पाली फराड़ गांव को जोड़ेगा। पुल के निर्माण कार्य का खर्चा दोनो राज्यों द्वारा उठाया जायेगा। केन्द्र के अनुसार पुल निर्माण की कार्यदायी एजेंसी उत्तराखंड सरकार होगी।

पुल की लम्बाई 105 मीटर तक होगी। यह डबल लेन पुल हरिपुर से इच्छाड़ी, क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर सिरमौर जिले के पॉली फराड़ गांव तक बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस डबल लेन पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। इसी सहमति को मूर्त रूप देने के लिए अब प्रदेश सरकार ने अब नीतिगत निर्णय ले लिया है।

पुल निर्माण के लिये शासन ने प्रथम चरण में 600 मीटर तक की बनावट के लिये 22.26 लाख की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है, कि पुल हिमाचल के सियासुखेड़ा शिलाई मार्ग से मिलेगा। इसके लिये 80 मीटर पहुंच मार्ग का निमार्ण कार्य हिमांचल सरकार करायेगी। फिलहाल पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है। और जल्द ही पुल निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा।