उत्तराखंड- केदारनाथ में नर कंकाल सर्च अभियान हुआ खत्म, इन दुर्गम पहाड़ियों में मिले इतने नर कंकाल

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा में लापता हुए मृत शरीर और नर कंकाल की खोजबीन करने के लिये 16 सितम्बर से रुद्रप्रयाग स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया था और सभी टीमें अलग- अलग मार्गो के लिये रवाना हुई थी। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था।
 | 
उत्तराखंड- केदारनाथ में नर कंकाल सर्च अभियान हुआ खत्म, इन दुर्गम पहाड़ियों में मिले इतने नर कंकाल

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा में लापता हुए मृत शरीर और नर कंकाल की खोजबीन करने के लिये 16 सितम्बर से रुद्रप्रयाग स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया था और सभी टीमें अलग- अलग मार्गो के लिये रवाना हुई थी। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था। नर कंकाल सर्च अभियान के तहत इन कंकालों की खोजबीन के लिये निकली टीम को 4 नर कंकाल मिले है।

यह नर कंकाल केदारनाथ के गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास बराबद हुये है। टीम कंकालों की खोजबीन के लिये केदारनाथ से गरुड़ चट्टी होते हुए गोमुखड़ा, तोषी, त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर निकली थी। जहां गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के समीप टीम को चार 4 नर कंकाल बरामद हुए। टीम द्वारा चारों नर कंकालों का सोनप्रयाग में सोन नदी संगम पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि नर कंकालों की खोज के लिए जिला स्तर पर चलाए गए अभियान का समापन हो गया। और सभी टीमें लौट गई है।