उत्तराखंड- कोरोना काल में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा जिला प्रशासन, व्यापार मंडल ने दी ये चुनौती

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि पूरे देश में अनलाँक-1 के कारण सब कुछ सामान्य किये जाने पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी जगहों पर व्यापारी गतिविधियों की स्थिति सामान्य होने लगी है। लेकिन उत्तराखंड सरकार के आदेश पारित होने के बाद भी प्रशासन व्यापारी समाज को ऊलजलूल
 | 
उत्तराखंड- कोरोना काल में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा जिला प्रशासन,  व्यापार मंडल ने दी ये चुनौती

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि पूरे देश में अनलाँक-1 के कारण सब कुछ सामान्य किये जाने पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी जगहों पर व्यापारी गतिविधियों की स्थिति सामान्य होने लगी है। लेकिन उत्तराखंड सरकार के आदेश पारित होने के बाद भी प्रशासन व्यापारी समाज को ऊलजलूल बयान दे कर भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। जिससे की व्यापारियों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि 75 दिन तक सभी व्यापारियों ने अपने व्यवसाय को बंद किया हुआ था।

उत्तराखंड- कोरोना काल में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा जिला प्रशासन,  व्यापार मंडल ने दी ये चुनौती
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा

प्रशासन की हर प्रकार की दादागिरी सहन करता रहा । लेकिन अब हमारे दैनिक कमाई कर खाने वाले छोटे व्यापारी दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं तथा वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत हम प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में कह रहे हैं कि व्यापारी को इस तरह परेशान किया जायेगा तो हम पूरे प्रदेश को बंद करके प्रशासन के विरोध में खड़े नजर आयेंगे। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था संचालित करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।देश की GDP मे देश के 7 करोड़ व्यापारीयो का महत्वपूर्ण व अहम योगदान है लेकिन आज देश के सात करोड़ व्यापारी अपने अस्तित्व को बचाने के लिये जूझ रहे है। सरकार हम व्यापारीयो MSME की तर्ज में सहायता क्यों नही कर रहीं है। व्यापारी वर्ग की पीड़ा आज तक किसी भी सरकार ने नहीं समझीं। शीघ्र ही संगठन की माँगें नही मानी गयी तो तो प्रदेश के सभी व्यापारी संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे जिसके संदर्भ में हमारी वार्ता चल रही है। हमारी प्रशासन से मांग है कि व्यापारीयो की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र उचित समाधान किया जाए।