उत्तराखंड- सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अंदाज में मनाया हरेला पर्व, दिया ये खास संदेश

उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज पौध रोपण कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे आज हरेला पर्व से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व और उससे जुड़ने की अपील को लेकर एक वीडियो
 | 
उत्तराखंड- सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अंदाज में मनाया हरेला पर्व, दिया ये खास संदेश

उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज पौध रोपण कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे आज हरेला पर्व से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व और उससे जुड़ने की अपील को लेकर एक वीडियो संदेश भी साझा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। इस संदेश में उन्होंने कहा कि हरेला परंपरागत पर्व है। यह हमारे संस्कार, परंपरा और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है। हरियाली के महत्व को हर कोई समझता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के चक्र को मजबूत बनाने, जल, जमीन जंगल, स्वास्थ्य को बचाने के लिए हम पेड़ों का महत्व समझते हैं।

इसलिए हमारे बुजुर्गों ने ऐसे पर्व मनाने की परंपरा शुरू की थी। हरेला पर संकल्प लें, एक पौधा जरूर लगाना है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी राजभवन में पौध रोपण कर मुख्यमंत्री के इस अभियान को आगे बढ़ाया। जानकारी के अनुसार हरेले पर्व पर वन विभाग करीब 7.5 लाख पौधे लगाएगा और 2.5 लाख पौधे उद्यान की ओर से भी लगाए जाएंगे। वही प्रदेश भर में कोरोना वायरस के चलते इस बार शासन ने अलग निर्देश जारी किये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण के लिए ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठे न हों और मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री

उत्तराखंड- सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अंदाज में मनाया हरेला पर्व, दिया ये खास संदेश

हरेला अभियान के तहत इस बार 15 अगस्त तक करीब ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक जयराज के मुताबिक वन विभाग ने छह जुलाई को आयोजित वन महोत्सव से ही पौधे लगाने का अभियान शुरू कर दिया था। अब 15 अगस्त तक प्रदेश में करीब ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाएंए गैर सरकारी संगठन और अन्य लोग भी पौधे लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हरेले के अवसर पर पौधे लगाने के लिए वन विभाग फ्री में पौधे देगा। बता दें कि हरेला पर्व पर बृहस्पतिवार को भले ही 2.75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जिला प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए यह आंकड़ा तीन से भी अधिक हो सकता है। क्योंकि पौधरोपण के लिए 2.80 लाख से अधिक गड्ढे खोद दिए गए है।