उत्तराखंड- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए सीएम त्रिवेन्द्र ने की ये बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगी खास पहचान

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उत्तराखंड भाषा संस्थान की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सीएम ने गैरसैंण में भूमि कराई हेतु 50 लाख की धनराशि आवंटित की है। जिसके बाद अब राज्य का भाषा संस्थान अब गैरसैंण में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण
 | 
उत्तराखंड- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए सीएम त्रिवेन्द्र ने की ये बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगी खास पहचान

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उत्तराखंड भाषा संस्थान की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सीएम ने गैरसैंण में भूमि कराई हेतु 50 लाख की धनराशि आवंटित की है। जिसके बाद अब राज्य का भाषा संस्थान अब गैरसैंण में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के बाद यहां विभिन्न संस्थानों की स्थापना की कार्रवाई शुरू कर दी है। भाषा संस्थान भी उसी दिशा में बढ़ाया हुआ एक कदम है।

पर्यटन स्थलों को किया जा रहा विकसित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास के कार्य योजना भी सरकार द्वारा बनाई जा रही है और इस केंद्र बिंदु के आसपास पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी कई लाभप्रद योजनाएं संचालित की जा रही हैं।