दिल्ली- (उत्तराखंड)बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के टिकट किये घोषत, यह लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तराखंड के पाँचों संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर इन पांच नेताओं पर सहमति बन गई है। नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से अजय टम्टा, टिहरी से महारानी राजलक्ष्मी, पौड़ी से तीरथ सिंह रावत, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल का टिकट पक्का हो गया है। रमेश पोखरियाल-
 | 
दिल्ली- (उत्तराखंड)बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के टिकट किये घोषत, यह लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तराखंड के पाँचों संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर इन पांच नेताओं पर सहमति बन गई है। नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से अजय टम्टा, टिहरी से महारानी राजलक्ष्मी, पौड़ी से तीरथ सिंह रावत, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल का टिकट पक्का हो गया है।

दिल्ली- (उत्तराखंड)बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के टिकट किये घोषत, यह लड़ेंगे इस सीट से चुनाव
बीजेपी ने लोकसभा टिकट के प्रत्याशी 2019 चुनाव

रमेश पोखरियाल- ‘निशंक’ भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जो 1991 में वे प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र से चुने गए थे। इसके बाद 1993 और 1996 में पुनः उसी निर्वाचन-क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1997 में वे उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के उत्तरांचल विकास मंत्री बनें। वह 16 वीं लोकसभा में संसद के एक सदस्य है, तथा 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

तीरथ सिंह रावत- भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ है। वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए तत्पश्चात प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।

अजय टम्टा- भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तराखण्ड की अल्मोड़ा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। और फिर भारत सरकार में कपड़ा राज्यमंत्री का मंत्रालय दिया गया।

अजय भट्ट- ‘उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह 2017 में राज्य चुनावों से पहले उत्तराखंड में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने इससे पहले उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। भट्ट नारा “सबकी एक ही रात ..” के लिए जाने जाते है।

माला राज्यलक्ष्मी शाह- भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तराखण्ड की टिहरी गढ़वाल सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुईं।