उत्तराखंड- पवित्र यमुनोत्री धाम यात्रा पर लगी रोक, जाने क्या है पूरा मामला

कोरोनाकाल में लंबे समय बाद खुले उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। पवित्र यमुनोत्री धाम के रास्ते में आये भूस्खलन के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई है। जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर आगे और यमुनोत्री धाम से साढ़े तीन किलोमीटर पहले यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गदेरे के पास
 | 
उत्तराखंड- पवित्र यमुनोत्री धाम यात्रा पर लगी रोक, जाने क्या है पूरा मामला

कोरोनाकाल में लंबे समय बाद खुले उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। पवित्र यमुनोत्री धाम के रास्ते में आये भूस्खलन के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई है। जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर आगे और यमुनोत्री धाम से साढ़े तीन किलोमीटर पहले यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गदेरे के पास भूस्खलन शुरू हो गया है। भूस्खलन ज्यादा होने के कारण प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे 34 यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ ने वहां से सकुशल निकाल दिया है।

उत्तराखंड- पवित्र यमुनोत्री धाम यात्रा पर लगी रोक, जाने क्या है पूरा मामला

यात्रियों ने जब भागकर बचाई थी जान

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास कुछ दिनों से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। खतरा बढ़ता देख यमुनोत्री की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर कुछ दिन पूर्व भी जबरदस्त भूस्खलन हुआ था। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों ने भाग कर जान बचाई थी।