उत्तराखंड- मसूरी में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बरपा हंगामा, गाड़ियों के सामने लेटकर किया ऐसा अनोखा प्रदर्शदन

मसूरी में गांधी चौक पर शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक पर सरकार के विरोध में रैली निकाली गई जब बिना अनुमति के रैली निकालने पर पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें रोका गया तो प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन पर
 | 
उत्तराखंड- मसूरी में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बरपा हंगामा, गाड़ियों के सामने लेटकर किया ऐसा अनोखा प्रदर्शदन

मसूरी में गांधी चौक पर शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक पर सरकार के विरोध में रैली निकाली गई जब बिना अनुमति के रैली निकालने पर पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें रोका गया तो प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन पर भड़क गये। जिस कारण पुलिस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

उत्तराखंड- मसूरी में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बरपा हंगामा, गाड़ियों के सामने लेटकर किया ऐसा अनोखा प्रदर्शदन

और पुलिस ने आप पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन प्रसाली को हिरासत में ले लिया। नवीन प्रसाली को हिरासत में लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पुलिस की जीप के आगे लेट गये और पुलिस का घेराव किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर पालिका का भी घेराव कर नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अुनसार शिफन कोर्ट में सरकारी भूमि पर लोगों की बस्तियां बनी हुई है। इन बस्तियों में करीबन 84 परिवार रहते है। मामले में हाईकोर्ट ने जल्द पुलिस प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है।