उत्तराखंड- नैनीताल जिले में सामने आया 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति का मामला, पूर्व ग्राम प्रधान ने लगायें ये आरोप

उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद से ही प्रदेश में बेनामी संपत्ति को लेकर कई मामले लगातार उजागर होते रहे हैं। आय से अधिक और बेनामी संपत्ति से जुड़ा एक और मामला नैनीताल जिले में सामने आया हैं, जहां एक पूर्व ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति की करोड़ों की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया है।
 | 
उत्तराखंड- नैनीताल जिले में सामने आया 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति का मामला, पूर्व ग्राम प्रधान ने लगायें ये आरोप

उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद से ही प्रदेश में बेनामी संपत्ति को लेकर कई मामले लगातार उजागर होते रहे हैं। आय से अधिक और बेनामी संपत्ति से जुड़ा एक और मामला नैनीताल जिले में सामने आया हैं, जहां एक पूर्व ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति की करोड़ों की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया है। पूर्व प्रधान के अनुसार उक्त व्यक्ति ने बागेश्वर और नैनीताल जिले में तमाम अवैध और बेनामी संपत्ति हासिल की है।

उत्तराखंड- नैनीताल जिले में सामने आया 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति का मामला, पूर्व ग्राम प्रधान ने लगायें ये आरोप

इस समय यह व्यक्ति दिल्ली में रह रहा है। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया है कि महेश चंद्र आगरी नाम के इस शख्स ने कम आय होने के बावजूद लगभग 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। पूर्व प्रधान के अनुसार इस मामले की जानकारी उनके द्वारा बागेश्वर जिला अधिकारी। नैनीताल जिला अधिकारी सहित प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कार्यालय भारत सरकार को भी दी गयी है। साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इस मामले की जानकारी भेजी जा चुकी है।

कमेटी करती है जांच

वहीं इस मामले पर जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल की माने तो इस तरह के मामले हमारे संज्ञान में आने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, विजिलेंस या फिर संयुक्त रूप से कमेटी गठित की जाती है जो ऐसे मामलों की छानबीन करती है मामला संज्ञान में आने के बाद हमारे द्वारा आयुक्त कुमाऊं द्वारा गठित कमेटी इस तरह के मामलों की जांच करती है।