उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे बौना साबित हुआ गठबंधन, जानिए क्यों चला जातिवाद का मुद्दा

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क : 542 सीटों के लिए लोस चुनाव परिणाम आम चुनाव 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। प्रदेश में एनडीए को भारी बढ़त, 54 सीटों पर आगेयूपी में भी बीजेपी गठबंधन भारी जीत की ओर
 | 
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे बौना साबित हुआ गठबंधन, जानिए क्यों चला जातिवाद का मुद्दा

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क : 542 सीटों के लिए लोस चुनाव परिणाम आम चुनाव 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। प्रदेश में एनडीए को भारी बढ़त, 54 सीटों पर आगेयूपी में भी बीजेपी गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। यूपी में बीजेपी गठबंधन 56, महागठबंधन 23 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में सबसे शर्मनाक स्थ‍िति कांग्रेस की दिख रही है। अमेठी में राहुल गांधी लगातार पीछे होते जा रहे हैं। यूपी में भी बीजेपी गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। वीआईपी सीटों की बात करें तो काशी में पीएम मोदी आगे चल रहे हैं, जबकि अमेठी में कड़ा मुकाबला चल रहा है। सीटों के लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के नतीजों पर सबकी नजरें हैं।

बनारस से बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी आगे

वाराणसी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुके है। पीएम मोदी 1 लाख 83 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। जबकि बाहुबली अजय राय और समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने शालिनी यादव पीछे चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे बौना साबित हुआ गठबंधन, जानिए क्यों चला जातिवाद का मुद्दा

आजमगढ़ से अखिलेश आठ हजार वोटों से आगे

आजमगढ़ से सपा नेता अखिलेश आठ हजार वोटों से आगे हो गए हैं. उनका मुकाबला भोजपुरी स्टार निरहुआ से है. इटावा से बीजेपी के रामशंकर कठीरिया चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी Uttar Pradesh में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी भारी बताई गई थी।

सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवी बार चुनावी मैदान में

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवी बार चुनावी मैदान में हैं. सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. सोनिया गांधी रायबरेली सीट से पहली बार 2004 में चुनी गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी से राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं। राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच कड़ी टक्कर है। शुरूआती रुझान में राहुल गांधी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में स्मृति ईरानी ने करीब 10000 वोटों की बढ़त बना ली है। स्मृति ईरानी इस बार राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देती दिख रही हैं। इस तरह से दोनों प्रत्याशी आगे पीछे चल रहे हैं।

पीलीभीत संसदीय सीट से बीजेपी से वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट से बीजेपी से वरुण गांधी चुनावी मैदान में हैं, यहां उनका मुकाबला सपा के हेमराज वर्मा से हैं। वरुण गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि पहले माना जा रहा था कि सपा-बसपा गठबंधन के चलते उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं। हालांकि वरुण गांधी इस बार सुल्तानपुर की सीट के बजाय पीलीभीत से चुनावी मैदान में है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे बौना साबित हुआ गठबंधन, जानिए क्यों चला जातिवाद का मुद्दा

मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट

मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण के राजनीतिक भविष्य को बनाने के लिए सुल्तानपुर सीट से उतरना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट पर बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से पीछे चल रही हैं। हालांकि शुरूआती रुझान में वो आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पीछे होती चली जा रही हैं।

गोरखपुर में रवि किशन 1.40 लाख वोटों से आगे

यूपी की बहुचर्चित सीट और सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर में बीजेपी कैंडिडेट रवि किशन शुक्ला भारी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह करीब 1.40 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ में राजनाथ सिंह आगे

लखनऊ में राजनाथ सिंह 58.47 फीसदी वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि पूनम सिन्हा दूसरे स्थान पर चल रही है। कांग्रेस के प्रमोद कृष्णन तीसरे स्थान पर हैं।

इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी आगे

इलाहाबाद में बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी करीब 49 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. बागपत में बीजेपी के डॉ. सत्यपाल सिंह करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. बांसगांव से बीजेपी के कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं।

मैनुपरी में मुलायम सिंह 15 हजार वोटों से आगे

मेनका फिर आगेसमाजवादी पार्टी के पितामह मुलायम सिंह यादव यूपी के मैनपुरी सीट से 15 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरी तरफ, सुल्तानपुर से मेनका गांधी फिर आगे हो गई हैं। वह 1100 वोटों से आगे चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे बौना साबित हुआ गठबंधन, जानिए क्यों चला जातिवाद का मुद्दा

बनारस में पीएम मोदी करीब 2.19 लाख वोटों से आगे

बनारस में पीएम मोदी करीब 2.19 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। अलीगढ़ में बीजेपी के सतीश गौतम करीब 1.24 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। बदायूं में उलटफेर हो गया है। बीजेपी की डॉ. संघमित्रा मौर्या करीब 14.5 हजार वोटों से आगे हैं। बहराइच से बीजेपी के डॉ. अक्षयबर लाल 1.10 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। बरेली से बीजेपी के संतोष गंगवार 58,980 वोटों से आगे चल रहे हैं। बस्ती में हरीश द्विवेदी 23.9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बिजनौर में राजा भारतेंद्र सिंह 6.5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

रामपुर में आजम खान 30 हजार वोटों से आगे

यूपी के चर्चित नेता आजम खान रामपुर से 30 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। उन्हें अभी तक 111226 वोट तो जयाप्रदा को 81315 वोट मिले हैं। गुरुवार सुबह जयाप्रदा ने कहा था कि यह महिला अस्मिता, सम्मान की लड़ाई है। गरीबों की लड़ाई है। लेकिन वे पीछे चल रही हैं।

मुजफ्फरनगर से आरएलडी के चौधरी अजित, बागपत से जयंत चौधरी आगे

मुजफ्फरनगर से आरएलडी के चौधरी अजित, बागपत से जयंत चौधरी आगे हो गए हैं। दोनों कैंडिडेट काफी देर से पीछे चल रहे थे। उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़ जैसी सीटों पर सबका ध्यान है। यूपी में बीजेपी गठबंधन 53, महागठबंधन 25 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।

मथुरा से हेमा मालिनी करीब 113675 वोटों से आगे

यूपी में बीजेपी के ज्यादातर दिग्गज और स्टार चुनाव जीतते दिख रहे हैं. मथुरा में हेमा मालिनी करीब 113675 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्नाव में साक्षी महाराज 294467 वोट से आगे चल रहे हैं. फतेहपुर सीकरी से बीजेपी के राजकुमार चाहर करीब 44000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सहारनपुर में बीएसपी हाजी फज़लुर्रहमान 15 हजार वोटों से आगे

सहारनपुर में बीएसपी कैंडिडेट हाजी फज़लुर्रहमान में करीब 15 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। हाजी 60908, राघव लखनपाल 44824 और इमरान मसूद 40354 वोटों से आगे चल रहे हैं। यूपी के रामपुर में कड़ा मुकाबला चल रहा है। सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

उन्नाव से साक्षी महाराज 20 हजार वोटों से आगे

उन्नाव से साक्षी महाराज 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।