यूपी: गंगा में जब पलटी सवारियों से भरी नाव, नाविकों ने ऐसे लोगों को बचाया

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के विंध्याचल में गंगा में सवारियों से भरी नाव पलटने की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि नाविकों की सक्रियता से हादसा टल गया। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल शिवपुर रामगया घाट के सामने गंगा नदी में सवारियों को लेकर आ रही नाव पलट गई। जल्दी उतरने की होड़ में नाव अनियंत्रित
 | 
यूपी: गंगा में जब पलटी सवारियों से भरी नाव, नाविकों ने ऐसे लोगों को बचाया

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के विंध्‍याचल में गंगा में सवारियों से भरी नाव पलटने की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि नाविकों की सक्रियता से हादसा टल गया। मिर्जापुर जिले के विंध्‍याचल शिवपुर रामगया घाट के सामने गंगा नदी में सवारियों को लेकर आ रही नाव पलट गई। जल्‍दी उतरने की होड़ में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की हालत बिगड़ गई उन्‍हें प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले जाया गया है।

नाव पलटने के बाद कई लोग तैरकर किनारे आ गए। वहीं डूब रहे कुछ लोगों को घाट पर मौजूद नाविकों ने बचा लिया। जल्‍दी उतरने को लेकर नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के वक्‍त घाट पर मौजूद नाविकों आनन फानन में नदी में छलांग लगा कर डूब रहे लोगों को बचाया।

बताया जाता है कि राम गया घाट से करीब 18 लोगों को लेकर नाव नदी पार करने के लिए चली थी। नाव पर सवार महिलाएं और लड़कियां खेतों में मटर तोड़ने के लिए जा रही थी। नाव किनारे पहुंचने वाली थी कि जल्दी उतरने के होड़ में अधिकांश लोग खड़े हो गए। इतना ही नहीं एक दूसरे से आगे बढ़ने के लिए चल पड़े। पानी को चीरकर नदी के तट की ओर बढ़ रही नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही कोहराम मच गया। तट पर मौजूद लोग दौड़ पड़े।

नाव पर डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। कुछ लोग तैरकर निकल गए और नाव पर सवार नौ लोग डूब रही थीं, जिन्हें नाविक बल्लू, सनी और छोटू उर्फ रामाधार ने बाहर निकाला। डूब रहे लोगों को बचाने में बचाने में बल्लू की हालत गंभीर हो गई है। जबकि बंगुरी उर्फ संगीता नामक किशोरी जो स्वयं तैर कर निकल है,उसकी हालत गंभीर है। नाव हादसे का शिकार बने चार लोगों को अचेतावस्था में एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाकर भर्ती किया गया है।

हादसे की जानकारी लगते ही नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र विंध्चाचल स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नगर विधायक ने बताया कि सब के सब सकुशल बच गए हैं ।सब के बेहतर उपचार का निर्देश दिया है। मौके पर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए हैं। हादसे में शिकार बने 11 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा गया है