यूपी: आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

न्यूज टुडे नेटवर्क। नए कृषि कानूनों पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नेता लगातार महापंचायतों के जरिए किसानों को कृषि कानूनों से नुकसान के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जारी है वहीं कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में किसान महापंचायतों का आयोजन कर रही है। इसी दौर में अब
 | 
यूपी: आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। नए कृषि कानूनों पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नेता लगातार महापंचायतों के जरिए किसानों को कृषि कानूनों से नुकसान के बारे में बता रहे हैं। दिल्‍ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जारी है वहीं कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में किसान महापंचायतों का आयोजन कर रही है। इसी दौर में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव गांधी आज मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। वे कुछ किसान परिवारों से भी मुलाकात कर सकती हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी पश्चिमी UP में सहारनपुर और बिजनौर में महापंचायत कर चुकी हैं। इन आयोजनों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है।

यह महापंचायत ‘जय जवान-जय किसान’ अभियान के तहत हो रही है। कांग्रेस ने प्रदेश के 27 जिलों में कृषि कानूनों के विरोध में अभियान के तहत महापंचायत करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सहारनपुर से हुई थी। दरअसल, यह पूरी कोशिश उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने खोये जनाधार को बढ़ाने के लिए की जा रही है।