यूपी: मौसम विभाग के दावे फेल, राजधानी से वेस्ट यूपी तक शीतलहर जारी, विजिबिलिटी हुई कम

न्यूज टुडे नेटवर्क। मौसम विभाग के दावे मौसम के बदलते रूख के कारण फेल होते दिख रहे हैं। शनिवार को सर्द हवाओं से पश्चिमी यूपी समेत राजधानी और तमाम मैदानी इलाकों का पारा और लुढ़का नजर आया। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुमानों को झुठलाते हुए पुरवा हवाओं ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान
 | 
यूपी: मौसम विभाग के दावे फेल, राजधानी से वेस्ट यूपी तक शीतलहर जारी, विजिबिलिटी हुई कम

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मौसम विभाग के दावे मौसम के बदलते रूख के कारण फेल होते दिख रहे हैं। शनिवार को सर्द हवाओं से पश्चिमी यूपी समेत राजधानी और तमाम मैदानी इलाकों का पारा और लुढ़का नजर आया। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुमानों को झुठलाते हुए पुरवा हवाओं ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान को सात डिग्री से अधिक नीचे ला दिया है। सर्दी के कारण दिन भर लोग कांपते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के तापमान के बारे में जानकारी दी है कि दिन में देर तक कोहरे का असर बना रहेगा, लेकिन 11 या 12 बजे के बाद धूप निकलेगी। इसके कारण गिरता तापमान थम जाएगा। पुरवा हवा चलने लगी है, अमूमन पुरवा हवा के दौरान तापमान कम होने के बजाय बढ़ता है लेकिन राजधानी में पुरवाई शुरुआत होते ही दिन में रात जैसा ही माहौल हो रहा है।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई कम

सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। दिन में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ऐसा शुक्रवार को देखने को मिला। अनुमान है कि कोहरा छटने के बाद भी धुंध और बादल आसमान पर कब्जा बनाए रहेगा।

कोहरे के चलते रेल‚ सड़क व हवाई सेवाएं प्रभावित रही

सुबह भी घने कोहरे के कारण विमानों के साथ-साथ ट्रेनों व बसों का संचालन देरी से हुआ जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़़ा। देरी के चलते मुंबई से आने वाला विमान निरस्त रहा। चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर लखनऊ से दिल्ली एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ान करीब एक-एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की करीब घंटे भर की यहां आई। वहीं फरक्का स्पेशल और अवध–असम स्पेशल ट्रेन निरस्त रही।

इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हिसार से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम स्पेशल‚ दिल्ली-फैजाबाद स्पेशल‚ प्रतापगढ़-भोपाल स्पेशल‚ कोटा–पटना–गंगा गोमती समेत कई ट्रेनें दो घंटे की अधिक देरी से पहुंची।