यूपी: प्रदेश के 16590 होमगार्डों को सरकार ने हटाया, बरेली में 300 प्रभावित, प्रदर्शन, नाराजगी

न्यूज टुडे नेटवर्क। प्रदेश सरकार ने 16 हजार होमगार्डों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर में होमगार्ड सरकार से नाराज हैं। सरकार के इस निर्णय से नाखुश होमगार्डों ने शुक्रवार को बरेली में प्रदर्शन किया। बरेली में लगभग तीन सौ होमगार्ड सरकार के इस फैसले से प्रभावित हुए
 | 
यूपी: प्रदेश के 16590 होमगार्डों को सरकार ने हटाया, बरेली में 300 प्रभावित, प्रदर्शन, नाराजगी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। प्रदेश सरकार ने  16 हजार होमगार्डों को ड्यूटी से मुक्‍त कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर में होमगार्ड सरकार से नाराज हैं। सरकार के इस निर्णय से नाखुश होमगार्डों ने शुक्रवार को बरेली में प्रदर्शन किया। बरेली में लगभग तीन सौ होमगार्ड सरकार के इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को बरेली में ड्यूटी से हटाए गए होमगार्डों ने प्रदर्शन किया और दोबारा बहाली की मांग की।

जिला मुख्यालय पर होमगार्ड कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला पुरुष होमगार्ड कर्मी खासे गुस्से में नजर आए। होमगार्ड कर्मियों ने आरोप लगाया कि जिले के करीब 300 होमगार्ड कर्मियों को ड्यूटी से हटाया गया गया है। गुस्साए कर्मियों ने डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन भी सीएम को भेजा है। हटाए गए कर्मियों का आरोप है कि कोरोनाकाल में जिस तरह से कर्मियों को ड्यूटी से हटाया है इससे उनके सामने संकट पैदा हो गया है। प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी यानी आज से पूरे प्रदेश में 16590 होमगार्डस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया है। इस फैसले से नाखुश प्रभावित होमगार्ड कर्मी शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

गुस्साए कर्मियों का आरोप है कि उन लोगों के सामने पहले ही कोरोना काल में काफी संकट है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार की ओर से आए आदेश के बाद ड्यूटी से हटाए गए होमगार्डस कर्मियों के सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। गुस्साए होमगार्ड कर्मियों ने उत्तर प्रदेश अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। बता दें कि बरेली में भी करीब 300 होमगार्ड कर्मी ड्यूटी से मुक्‍त किये गए हैं।

फिलहाल गुस्साए कर्मचारियों ने यहां जिलाधिकारी कार्यालय पर अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का उचित निराकरण नहीं किया गया। तो वो 10 जनवरी से भूख हड़ताल पर चले जायेंगे। गौरतलब है कि बरेली में करीब 2400  होमगार्ड कर्मी हैं जिनमें से 300 कर्मचारियों को अब हटा दिया गया है।