यूपी: प्रयागराज में कांग्रेसियों ने निकाली संदेश यात्रा, कई गिरफ़्तार

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस ने संदेश यात्राएं निकालने का ऐलान किया था। प्रयागराज में नाटकीय ढंग से कांग्रेसियों ने गिरफ़्तारी दी। सोमवार को प्रयागराज में कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को कांग्रेस
 | 
यूपी: प्रयागराज में कांग्रेसियों ने निकाली संदेश यात्रा, कई गिरफ़्तार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस के स्‍थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस ने संदेश यात्राएं निकालने का ऐलान किया था। प्रयागराज में नाटकीय ढंग से कांग्रेसियों ने गिरफ़्तारी दी। सोमवार को प्रयागराज में कांग्रेस का स्‍थापना दिवस समारोह मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने आनंद  भवन से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को कांग्रेस वरिष्‍ठ नेता प्रमोद तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुछ दूरी पर ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इससे कांग्रेसी नाराज हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस से वार्ता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ़्तारी दी।

स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम नेहरु-गांधी परिवार की जन्मस्थली आनंद भवन में आयोजित किया गया। वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई और कार में सवार होकर वापस चले गए। इसके बाद कांग्रेसियों की टुकड़ी आगे बढ़ी। उनके साथ खुद SP सिटी और CO कर्नलगंज फोर्स के साथ चल रहे थे।

कांग्रेसियों को आनंद भवन से चंद फर्लांग की दूरी पर ही पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसी वाहन के करीब पहुंचे तो CO कर्नलगंज सत्येंद्र पी तिवारी ने वहीं पर रोक दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर से पुलिस ने बातचीत कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। तभी पीछे चल रहे कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए। यहां पुलिस ने पहले कांग्रेसियों से सवाल किया कि गिरफ्तारी कौन-कौन देगा? कुछ कांग्रेसी फौरन वहां से खिसक लिए। आनंद भवन पर जुटे तमाम NSUI से जुड़े छात्र भी छात्रसंघ भवन की तरफ कूच कर गए। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों की रजामंदी के बाद उन्हें वज्र वाहन में बैठाया गया। महिला कांग्रेसी भी खुद ही बस में जाकर बैठ गईं।