UP CM: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लगाया जनता दरबार, अफसरों से बोले, जल्‍दी दूर करो जनता की समस्‍याएं

न्यूज टुडे नेटवर्क टीम: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। सुबह चार बजे से ही हजारों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने लोगों
 | 
UP CM: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लगाया जनता दरबार, अफसरों से बोले, जल्‍दी दूर करो जनता की समस्‍याएं

न्‍यूज टुडे नेटवर्क टीम: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। सुबह चार बजे से ही हजारों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
UP CM: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लगाया जनता दरबार, अफसरों से बोले, जल्‍दी दूर करो जनता की समस्‍याएं
मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव काम कर रही है। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

सीएम योगी के जनता दरबार में हमेशा पुलिस के मामले और जमीन के सबसे ज्यादा आते हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे। कुछ महिलाएं जनता दरबार में सीएम योगी से मुलाकात नहीं कर पाईं, ऐसे में गेट के बाहर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट़वीट करके जनता को शिवरात्रि की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। ‘हर हर महादेव’

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। गुरूवार सुबह 10 बजे वह शहर पहुंच गए थे । उन्होंने पहले गैलेंट समूह की ओर से सहजनवां के ग्राम बसिया गांव में स्कूल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अंधियारी बाग के मानसरोवर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे एमएमएमयूटी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।