यूपी बजट 2021: 27 हजार करोड़ रूपयों की नई योजनाओं की सौगात के साथ पूर्ण बजट पेश

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में आज पांचवां पूर्ण बजट पेश कर दिया गया। योगी सरकार ने इस बजट में जनता के लिए कई तोहफे दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़
 | 
यूपी बजट 2021: 27 हजार करोड़ रूपयों की नई योजनाओं की सौगात के साथ पूर्ण बजट पेश

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में आज पांचवां पूर्ण बजट पेश कर दिया गया। योगी सरकार ने इस बजट में जनता के लिए कई तोहफे दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ (5,50,270.78 करोड़ रुपए) का है। जबकि 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। इस साल बजट 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। वित्र मंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है। वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा रहा। बावजूद इसके योगी सरकार ने अच्छा काम किया।

इस चुनावी बजट में योगी सरकार ने किसानों पर डोरे डालने की कोशिश की है। मुफ्त पानी और सस्से लोन की व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाओं के लिए दो नई योजनाओं का ऐलान किया गया। एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट का नेटवर्क बिछाने पर भी फोकस किया गया है।

27 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं

बजट में 27 हजार 598 करोड़ 40 लाख रुपये (27,598.40 करोड़ रुपए) की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि 2021-22 बजट में प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। 54 लाख को भरण पोषण भत्ता दिया गया। 29.58 करोड़ मानव दिवस मनरेगा में सृजित किए। बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों पर निजी क्षेत्र की मदद से औद्योगिक पार्क बनेंगे। प्रतियोगी छात्रों को फ्री कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यूपी में इस साल जनवरी तक 7.02 करोड़ बैंक खाते खुले हैं। अभ्युदय योजना में छात्रों को टैबलेट दिया जाएगा।