यूपी: कल से चार दिन राजधानी प्रवास पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंचायत चुनावों से लेकर सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा

न्यूज टुडे नेटवर्क। कल से 24 जनवरी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आगमन से लेकर चार दिनों तक के कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिन भर चले बैठकों के दौर में भाजपा अध्यक्ष का
 | 
यूपी: कल से चार दिन राजधानी प्रवास पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंचायत चुनावों से लेकर सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कल से 24 जनवरी तक भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा के आगमन से लेकर चार दिनों तक के कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय पर दिन भर चले बैठकों के दौर में भाजपा अध्‍यक्ष का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह की अध्‍यक्षता में हुई बैठकों में अध्‍यक्ष नड्डा के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों पर व्‍यापक चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय में यूपी भाजपा प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह‚ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ प्रदेश के महामंत्रियों‚ क्षेत्रीय अध्यक्ष व महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पदाधिकारियों के साथ अलग–अलग बैठ़कें करके प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जिम्मेदारी सौंप दी है और स्वागत से लेकर अन्य तैयारियों की कमान खुद ही संभाल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेश महामंत्रियों जेपीएस राठौर‚ गोविंद नारायण शुक्ल‚ अनूप गुप्ता‚ अमर पाल मौर्य‚ अश्विनी त्यागी के साथ कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चार दिनों के कार्यक्रम की योजना तैयार की गयी। उनकी बैठकों को लेकर भी रणनीति बनी है।

भाजपा अध्‍यक्ष यहां प्रदेश की नयी टीम के साथ क्षेत्रीय व लखनऊ महानगर व जिले की टीम के साथ भी बैठकें करेंगे। उनकी मुख्यमंत्री और उनकी टीम के साथ भी बैठकें प्रस्तावित हैं‚ इनमें सरकार के कामकाज से लेकर आगे की चुनावी रणनीति पर भी मंत्रणा शामिल है। प्रदेश मुख्यालय में पूरे दिन चार से ज्यादा बैठकें हुई।

प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही नड्ड़ा का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए भी प्रदेश से लेकर महानगर इकाई तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मा दिया गया है। वह यहां पंचायत चुनाव को लेकर भी बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश टीम के साथ योगी मंत्रिमण्डल के पंचायत चुनाव में लगाये गये मंत्री शामिल होंगे। नड्ड़ा लखनऊ में 24 जनवरी तक रहेंगे।