यूपी: प्रदेश भर में 22,500 सीनियर सिटीजन को आज मिलेगी कोरोना वैक्सीन की डोज, सीएम योगी सिविल अस्पताल पहुंचे

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में आज सोमवार को बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज दी जाएगी। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 60 साल से अधिक और 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। आज सोमवार को प्रदेश भर में 22,500 लोगों को कोरोना
 | 
यूपी: प्रदेश भर में 22,500 सीनियर सिटीजन को आज मिलेगी कोरोना वैक्सीन की डोज, सीएम योगी सिविल अस्पताल पहुंचे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में आज सोमवार को बुजुर्गों को कोरोना वैक्‍सीन पहली डोज दी जाएगी। वैक्‍सीनेशन के दूसरे चरण में 60 साल से अधिक और 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्‍सीन की डोज दी जाएगी। आज सोमवार को प्रदेश भर में 22,500 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाए जाने का लक्ष्‍य है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस चरण में 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 60 साल तक के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उनको शामिल किया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी थे। लखनऊ के CMO डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए राजधानी में तीन सरकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय‚ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान‚ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल व एक निजी अस्पताल (शेखर हॉस्पिटल) का चयन किया गया है। शेखर हॉस्पिटल में आम लोग पहली बार 250 रुपए का शुल्क देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। तीन सरकारी संस्थानों में वैक्सीनेशन निशुल्क किया जाएगा। राजधानी में पहले दिन 900 वैक्सीन लगाई जाएगी।

लखनऊ के डिप्टी CMO डॉ. एम के सिंह का कहना है कि अभी पहली बार पेड ट्रायल है। इसी कारण लाभार्थियों की संख्या कम है। अगली बार संख्या और बढ़ायी जाएगी। सरकार द्वारा अगली तारीखों की घोषणा जल्द होगी। पहले दिन प्रदेश के 75 जिलों में तीन-तीन टीकाकरण केंद्रों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह 225 केंद्रों पर पहले दिन 22,500 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।