यूपी : मुख्यमंत्री के हाथों सम्‍मानित होंगे प्रदेश के 16 समाजसेवी, बरेली मंडल में ये नवाजे जाएंगे

न्यूज टुडे नेटवर्क, लखनऊ। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष के विवेकानंद यूथ अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश भर के 16 समाजसेवकों को चुना गया है जिसमें बरेली मंडल के पीलीभीत जिले से भी एक समाजसेवक का नाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन
 | 
यूपी : मुख्यमंत्री के हाथों सम्‍मानित होंगे प्रदेश के 16 समाजसेवी, बरेली मंडल में ये नवाजे जाएंगे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, लखनऊ। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष के विवेकानंद यूथ अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश भर के 16 समाजसेवकों को चुना गया है जिसमें बरेली मंडल के पीलीभीत जिले से भी एक समाजसेवक का नाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में अवार्ड से नवाजेंगे।

युवा कल्‍याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्‍तर प्रदेश के महानिदेशक ने चयनित समाजसेवकों के जिलों के जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र भेजेकर सूचना दे दी है। पुरस्कार के रूप में 50,000 स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तथा साल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएगा। यह पुरस्कार पौधरोपण, रक्तदान,  आपदा प्रबंधन,  मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है।

ये लोग चुने गए

नाम                     जिला
सागर कसाना          गाजियाबाद
इशिका बंसल           आगरा
कृष्‍ण पाण्‍डेय  गोरखपुर
कलीम अतहर  पीलीभीत
केतन मोर    झांसी
शुभम मिश्रा     लखनऊ
प्रवीण कुमार गुप्‍ता अम्‍बेडकरनगर
अजीत कुमार     लखनऊ
अंकित मौर्य      लखनऊ
रविकांत मिश्रा    फतेहपुर

मंगल दल भी होंगे सम्‍मानित

युवक मंगल दल 

जिला           विकासखंड       ग्राम पंचायत       अध्‍यक्ष का नाम

  1. वाराणसी   आराजीलाइन  भाऊपुर चौखंडी        जयप्रकाश पटेल
  2. देवरिया    भाटपररानी     बेहुनिया               ब्जेश गुप्‍ता
  3. इटावा        भरथना       दामोदरपुर            विनय कुमार

महिला मंगल दल

जिला         विकासखंड    ग्राम पंचायत       अध्‍यक्ष का नाम

  1. वाराणसी  आराजीलाइन   मरूई   प्रीती पटेल
  2. देवरिया    पथरदेवा   पांडेयपुर  अनिता कुमारी
  3. अमरोहा    अमरोहा   नारपुरखुर्द   गीता