उन्नाव केस: प्रियंका गांधी का आरोप- न्याय दिलाने की बजाए सरकार ने पीडि़त परिवार को नजरबंद किया है

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के उन्नाव में तीन सगी दलित बहनों के खेत में बंधे मिलने के मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में सोशल मीडिया पर सरकार के नजरिए को लेकर ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि पीडि़त परिवार
 | 
उन्नाव केस: प्रियंका गांधी का आरोप- न्याय दिलाने की बजाए सरकार ने पीडि़त परिवार को नजरबंद किया है

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के उन्‍नाव में तीन सगी दलित बहनों के खेत में बंधे मिलने के मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में सोशल मीडिया पर सरकार के नजरिए को लेकर ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि पीडि़त परिवार को नजरबंद करने से सरकार को क्‍या हासिल होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा? यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी लोगों से मेरी अपील है की जब तक उन्नाव की दुर्घटना की पीड़ित बहनों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनकी लाश का स्वीकार न करें, न्याय के लिए दबाव बनाएं। एक बहन की अच्छे से अच्छे अस्पताल में चिकित्सा की जाए।